logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस राज्य भर में करेगी आंदोलन, तीन सितंबर को नागपुर के कामठी से होगा शुरू; हर्षवर्धन सपकाल सहित सभी नेता रहेंगे मौजूद


नागपुर: मतदान सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने देशभर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसी मद्देनजर, आगामी तीन सितंबर को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा। कामठी विधानसभा में यह आंदोलन होगा, जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

शनिवार को शहर के प्रेस क्लब में आयोजत प्रेस वार्ता में सांसद श्याम बर्वे ने यह जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील केदार, विधायक अभिजीत वंजारी, प्रफुल्ल गुडधे पाटिल सहित जिला कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल रहे।