logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला


नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने नागपुर में जोरदार आंदोलन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के संविधान चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मोर्चा निकाल और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारबाजी भी की।

आंदोलन के देखते पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच में ही बैरिगेड लगातार रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और बैरीगेट तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने किसी को आगे नहीं जाने दिया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आक्रामकता देख पुलिस ने सभी आंदोलन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू किया। कांग्रेस नेताओं को लेते देख कार्यकर्ता पुलिस वैन के आगे बैठ गए। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को हटाया और उन्हें हिरासत में लिया।