logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में देश का दूसरा 'टेक्सटाइल रिकवरी' प्रोजेक्ट; कचरे के कपड़ों से बनाए जाएंगे नए उत्पाद ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: "जब तक टेंडर रद्द नहीं होगा, बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे" – पहले ही दिन गुरवला क्षेत्र के 3 स्कूलों पर ताला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में देश का दूसरा 'टेक्सटाइल रिकवरी' प्रोजेक्ट; कचरे के कपड़ों से बनाए जाएंगे नए उत्पाद


  • भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में जाने वाला 500 टन कपड़ा कचरा रुकेगा
  • 'नवी मुंबई' पैटर्न पर मनपा का बड़ा फैसला

नागपुर: नागपुर शहर के नागरिकों के पुराने, फटे और अनुपयोगी कपड़े अब कचरे या नालों में बहकर बर्बाद नहीं होंगे, बल्कि उनका पुनर्चक्रण (Recycle) किया जाएगा। नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने 'सर्कुलर इकोनॉमी' (चक्रीय अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने और भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड पर कचरे का बोझ कम करने के लिए शहर में 'टेक्सटाइल रिकवरी फैसिलिटी' (TRF) परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में मनपा आयुक्त डॉ. विपीन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय वर्चुअल (आभासी) बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में वस्त्रोद्योग आयुक्त वृंदा देसाई, मनपा अतिरिक्त आयुक्त श्री अंकित, श्री मुरुगानंथम एम., श्री मिलिंद मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए महापौर श्रीमती नीता ठाकरे, उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड और स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दानी-वखरे सहित अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

महिला बचत समूहों को मिलेगा रोजगार

नागपुर शहर में नागरिक बड़े पैमाने पर पुराने कपड़े कचरे या नालों में फेंक देते हैं, जिससे भांडेवाड़ी में रोजाना टनों कपड़ा कचरा जमा होता है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के महिला बचत समूहों (SHGs) की मदद ली जाएगी। ये महिलाएं नागरिकों के घरों से कपड़ा कचरा इकट्ठा करेंगी, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें:

  • रोजाना 500 टन कचरा नियंत्रण: शहर से निकलने वाले लगभग 500 टन कपड़ा कचरे को प्रोसेस किया जाएगा।
  • 8 से 10 एकड़ जमीन की जरूरत: इस विशाल प्लांट को स्थापित करने के लिए इतनी जगह की आवश्यकता होगी।
  • 70% रिसायकल (Recycle): कुल जमा कपड़े का 70 प्रतिशत हिस्सा फिर से उपयोग के लायक बनाया जाएगा।
  • 30% अपसायकल (Upcycle): शेष 30 प्रतिशत कपड़ों से नए और आकर्षक उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

 'नवी मुंबई' पैटर्न का अध्ययन करेगी टीम

वर्तमान में यह अभिनव प्रोजेक्ट नवी मुंबई महानगरपालिका में सफलतापूर्वक चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के काम, तकनीक और प्रबंधन को समझने के लिए नागपुर मनपा के अधिकारियों की एक विशेष टीम अगले सप्ताह नवी मुंबई का दौरा करेगी। मनपा आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर ने नागरिकों से अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को यहां-वहां न फेंकें, बल्कि उन्हें संभालकर रखें रखने का आवाहन किया है। योजना शुरू होते ही इसे मनपा की टीम को सौंपें। नागपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।"