logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग


नागपुर: हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार तड़के भीषण दुर्घटना हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलो का इलाज वर्धा जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चार की हालत गंभीर बनी हुई है। समृद्धि महामार्ग पर लगातार हो रही इन सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए समृद्धि महामार्ग को मृत्यु का महामार्ग बता दिया है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "समृद्धी महामार्ग अब ‘समृद्धी’ नहीं, बल्कि ‘मृत्यु मार्ग’ बनता जा रहा है। जल्दबाजी में किए गए काम और कथित तौर पर कमीशनखोरी के कारण इस मार्ग की हालत खराब हुई है। सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि आखिर गलतियां कहां हुईं और उन्हें दूर करने के लिए तत्काल ठोस उपाय किए जाने चाहिए।"

दो साल में 650 लोगों की मौत
कांग्रेस नेता ने कहा, "पिछले दो वर्षों में समृद्धी महामार्ग पर करीब साढ़े छह सौ लोगों की मौत होना बेहद गंभीर विषय है। अगर इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है, तो सवाल उठता है कि क्या यह मार्ग लोगों की जान लेने के लिए बनाया गया था? समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने का खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।"

मृतकों के परिजनों को मिले 10 लाख मुआवजा
वडेट्टीवार ने कह, "सरकार को हादसों में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को तत्काल कम से कम 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए। सरकार की नाकाम और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण समृद्धी महामार्ग पर लगातार लोगों की जान जा रही है। इसलिए हादसों में मृतकों के परिवारों को कम से कम 10 लाख रुपये की सहायता देना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा, "
सिर्फ खतरनाक स्थानों पर सूचना फलक लगाने और रेस्क्यू टीम तैयार रखने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।"