logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनकापुर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, स्कुल वैन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर; हादसे में आठ बच्चे घायल, एक की हालत गभीर


नागपुर: शहर के मानकापुर फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल वैन और स्कूल बस की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए हैं।  जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि स्कुल वैन के परखच्चे उड़ गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्कुल वैन छात्रों को लेकर मानकपुर फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी सामने से आती स्कुल बस ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कुल वैन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन चालक सहित आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मानकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पांच बच्चों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तीन का इलाज कुणाल अस्पताल में जारीहै। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वर्तमान में मनकापुर फ्लाईओवर पर दुरुस्ती का काम शुरू है। इस कारण एक साइड की सड़क को यातायात के लिए बंद किया गया है। वहीं दूसरे साइड से यातायात शुरू है। जिसके कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। इसमें लेकर नागरिकों ने कई बार आवेदन देकर सुरक्षा के उपाय उठाने की मांग की।

हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने हादसे के लिए निर्माण कर रही कंपनी को जिम्मेदार बताया। कांग्रेस नेताओं ने सम्बंधित कम्पनी के अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।