logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MLC Election: भाजपा में मंथन तेज, नितिन गडकरी के आवास पर हुई अहम बैठक; सीएम फडणवीस, बावनकुले समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद् चुनाव (Maharashtra Legislature Council Election) के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) सहित नागपुर शहर के कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत छह अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं 23 अक्तूबार को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के नागपुर के महल स्थित निज आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित नागपुर शहर के तमाम बड़े नेता, विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा और मंथन किया गया।

छह अक्टूबर को दाखिल होगा नामांकन 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में महायुति की बैठक होगी, जिसमें सीटों के बटवारा सहित उम्मीदवारों के नामपर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक छह अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा, वहीं पांच अक्टूबर को उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, नागपुर विभाग की स्नातक सीट भाजपा की सीट मानी जाती रही है। भाजपा 58 वर्षो से इस सीट पर काबिज थीं, वहीं 2020 में कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए भाजपा को हराकर सत्ता में काबिज  हो गई। कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के संदीप जोशी को हराया था। वहीं इस बार भाजपा ने सीट जितने के लिए होनी पूरे ताकत झोक दी है। वहीं कांग्रेस ने सीट को अपने पास बनाये रखने में जुटी हुई है। वहीं अमरावती संभाग की शिक्षक सीट पर निर्दलीय किरण सरनाईक विधायक हैं।