logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी से मिले शहर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री आगामी चुनाव में मजबूती के साथ काम करने का किया आवाहन


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। शुक्रवार को तिवारी ने अपनी नई नवेली टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान गडकरी ने सभी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। 

आगामी नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित की। तिवारी ने अपनी टीम में 16 उपाध्यक्ष, 16 मंत्री और चार महामंत्री बनाये, जिसमें एक महिला महामंत्री भी शामिल है। तिवारी की नई टीम में नए और पुराने चेहरों को शामिल किया है, इसी के साथ जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात शुक्रवार को तिवारी ने अपनी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसी के साथ आगामी चुनाव में मजबूती और सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का आवाहन भी किया।