logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वंदे मातरम के अपमान से सियासत में उबाल, भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा; शव यात्रा निकालकर किया आंदोलन


नागपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम को लेकर सामने आए विवाद ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया।

राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के कथित रवैये को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को भाजपा ने नागपुर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। शहर के बड़कस चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहले वंदे मातरम् का गायन कर विरोध दर्ज कराया और इसके बाद शव यात्रा निकाली।

जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने वंदे मातरम् के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित आचरण को शर्मनाक बताते हुए उन पर राष्ट्र और देश का अपमान करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।