logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग विस्तार टला: गोंदिया-गडचिरोली मार्ग की निविदा रद्द; CM बोले- भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ, लागत भी ज़्यादा


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोंदिया-गडचिरोली तक समृद्धि महामार्ग के विस्तार के लिए जारी किए गए टेंडर को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि, टेंडर में जो दरें (लागत) थीं, वह बहुत ज़्यादा थीं, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।


दीपावली के अवसर पर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी निवास रामगिरि में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गोंदिया-गडचिरोली तक प्रस्तावित समृद्धि महामार्ग के विस्तार को लेकर अहम जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि, विस्तार के लिए पहले भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) किया जाना था, लेकिन इसके बिना ही निर्माण के लिए निविदा (Tender) जारी कर दी गई थी। साथ ही, जो निविदाएं आईं, उनमें निर्माण की दरें बहुत अधिक थीं। इन्हीं दोनों कारणों को देखते हुए सरकार ने जारी निविदा को रद्द करने का निर्णय लिया है।


इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नागपुर-कोल्हापुर शक्तिपीठ महामार्ग के नक्शे में बदलाव के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी ज़मीनों के कागज़ात के साथ तैयार हैं, लेकिन कुछ राजनेता इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार सोलापुर और सांगली ज़िलों में महामार्ग का मार्ग बदलने पर विचार कर रही है, जिससे नया क्षेत्रों को महामार्ग से जोड़ा जा सके।