logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गर्माया कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर कालिख पोतने का मामला; विधायक कृष्णा खोपड़े के घर के बाहर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता


नागपुर: नागपुर में कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कालिख पोतने का मामला गर्माता ही जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस ने विरोध जताते हुए पूर्व नागपुर विधायक कृष्णा खोपड़े के घर के सामने नारेबाजी शुरू की, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। इस नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थक दोनों आमने सामने आ गए।

नागपुर में कांग्रेस नेता और विधायक अभिजीत वंजारी के कार्यालय पर रविवार को भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कालिख पोतने की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वांजरी के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना से वांजरी समर्थक नाराज हुए और उन्होंने लकड़गंज थाना जाकर मामला दर्ज कराया। 

इसके बाद सोमवार को अपना विरोध जताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े के घर के सामने इकट्ठा हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने विधायक के घर के सामने जमा हो गए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता दोनों आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। 

माहौल गर्माता देख पुलिस भी वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। विधायक कृष्णा खोपड़े के घर के सामने सड़क पर पुलिस बल तैनात कर, बैरीकेड्स भी लगाए गए। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। पुलिस के समझाने के काफी देर बाद यह नारेबाजी और दोनों पार्टियों कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी बंद हुई।