logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव में कड़ी सुरक्षा, 447 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित


नागपुर: महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर के 447 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

नागपुर मनपा चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के कुल मतदान केंद्रों में से 447 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र गांधीबाग जोन में चिन्हित किए गए हैं।

संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल, होमगार्ड और विशेष सुरक्षा दलों की तैनाती की जाएगी। वहीं, कई मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन के अनुसार, कानून-व्यवस्था और पूर्व के चुनावी अनुभवों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पेट्रोलिंग, निगरानी दल और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को भी सक्रिय रखा जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इन कड़े इंतजामों के बीच नागपुर मनपा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।