logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार अपने पार्टी के नेता बबनराव तायवाड़े से मार्गदर्शन, बावनकुले बोले- राज्य में ओबीसी वर्सेज मराठा होने नहीं देंगे


नागपुर: मराठा समाज को आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के ओबीसी नेता सड़कों पर उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर ओबीसी वर्ग का आरक्षण मराठा समाज को देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को वडेट्टीवार ने राज्य के सभी ओबीसी नेताओं की बैठक भी बुलाई है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वडेट्टीवार पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता बबनराव तायवाडे से मार्गदर्शन लेने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने साफ किया कि राज्य में मराठा और ओबीसी आरक्षण को एक-दूसरे के खिलाफ नहीं होने देंगे।

रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "कांग्रेस नेता बबनराव तायवाड़े ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, मराठा समाज के लिए निकाले जीआर से ओबीसी को मिले आरक्षण पर कोई खतरा नहीं है। विजय वडेट्टीवार भी उसी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। इसलिए वडेट्टीवार को तायवाड़े के पास जाकर मार्गदर्शन लेना चाहिए।"

वडेट्टीवार को राजनीति नहीं करने का आवाहन करते हुए बावनकुले ने कहा, "सामाजिक तौर पर कोई बात सही नहीं है, वह उन्हें बताना चाहिए। कैबिनेट की बनी उप समिति में उस पर चर्चा की जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस नेता को अगर कुछ लगता है तो उन्हें या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बताना चाहिए, हम उसपर चर्चा करेंगे। तायवाड़े स्पष्ट रूप से कह चुके हैं, निकले जीआर से ओबीसी समाज का कोई नुकसान नहीं होने वाला।" इसी के साथ बावनकुले ने वडेट्टीवार से तायवाड़े के ओबीसी आरक्षण पर समंज्यस बनाने की सलाह भी दी।