logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघिन के बाद बाघ को भी किया कैद, वन विभाग को बड़ी कामयबी


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी वन प्रभाग में तीन लोगों की जान लेने वाली और क्षेत्र में डर का पर्याय बन चुकी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। इसी के साथ वन विभाग ने बाघिन के साथी नर बाघ को भी पकड़ लिया है। नर बाघ को सोमवार सुबह करीब आठ बजे पकड़ा है।

ज्ञात हो कि, बीते सप्ताह तीन अलग-अलग बाघ हमला घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 29 अक्टूबर को पलसगांव वन परिक्षेत्र के बेलारा में बाघ ने एक चरवाहे को मार डाला और अगले दिन खडसंगी वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। फिर 1 नवंबर को, हल्दा गांव की सैत्राबाई नामदेव कामदी (70) को एक बाघ ने मार डाला। घटना के बाद से नागरिकों में भय का माहौल था। और वह लगातार बाघों को पकडे की मांग कर रहे थे। 

नागरिकों की सुरक्षा लप देखते हुए वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाया तो पता चला कि इस घटना में दो बड़े बाघ शावक शामिल थे। तब से, ब्रह्मपुरी वन विभाग के वन कर्मचारी दो बड़े शावकों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, जो परिवार से भटक गए थे। इसी के मद्देनजर रविवार को वन विभाग के अधिकारीयों को बाघिन की लोकेशन पता चली।

अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाघिन को बेहद कर उसे पकड़ लिया। वहीं बाघिन के बाद बाघ को पकड़ने का काम शुरू हुआ। जहां आज सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे बाघ को भी पकड़ लिया गया। दोनों बाघ-बाघिन की उम्र दो से ढाई साल के बीच है। फ़िलहाल दोनों को चंद्रपुर के ट्रांजिट सेंटर में रखा गया है। वहीं दोनों बाघ-बाघिन के पकडे जाने पर विभाग और नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: