logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख ने अपनी पार्टी पर बोला हमला, कहा- प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव क्यों नहीं?


नागपुर: पिछले कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे नेता आशीष देशमुख ने अपनी पार्टी पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव नहीं कराने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते समय लोकतांत्रिक पद्धति का पालन किया जा रहा है। तो क्षेत्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते समय यह तरीका क्यों नहीं? शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने राज्य के पदाधिकारियों के चुनाव में संविधान के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया। 

देशमुख ने बताया, पल्लम राजू प्रदेश रिटेनिंग ऑफिसर का मेल प्राप्त हो गया है. कांग्रेस के आंतरिक चुनाव और राष्ट्रपति के चुनाव होते हैं। कांग्रेस के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। लेकिन यह तरीका महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष (प्रदेश अध्यक्ष) पर लागू नहीं होता है? उन्होंने कहा कि, "राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव में लोकतांत्रिक नियमों का पालन किया जाता है, वहीं ये नियम का उपयोग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नहीं किया जाता है, तो क्या यह एक तमाशा है?"

 उन्होंने आगे कहा कि, "क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव कांग्रेस के संविधान के अनुरूप नहीं है।अभी समय भी नहीं बीता। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह, प्रत्येक राज्य के क्षेत्रीय अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के लिए चुनाव कराना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: