logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव में काफी समय, जनता के कामों में न रहे पीछे; कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले राज ठाकरे


  • 15 साल बाद उपराजधानी पहुंचे राज ठाकरे
  • कार्यकर्ताओं ने किया जंगी स्वागत
  • अगले चुनाव में मिलकर मनसे का झंडा करें बुलंद


नागपुर: मनपा चुनाव (NMC Election 2022) में अभी काफी समय है। आपके पास तीन महीने हैं। इसलिए अपने काम में पीछे न रहें। पूरी ताकत से तैयारी करें। जीत हमारी है। रवि भवन में आयोजित बैठक में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Leader Raj Thackeray) ने कार्यकर्ताओं को सन्देश दिया। मनसे प्रमुख राज ठाकरे पांच दिन के विदर्भ दौरे पर निकले हैं। रविवार सुबह आठ बजे वह विदर्भ एक्सप्रेस से उपराजधानी पहुंचे।  जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जंगी स्वागत किया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान ढोल-नगाड़े, बैंड के साथ स्वागत किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में जोरदार घोषणाबाजी भी की।

मनसे द्वारा पोस्टर और बैनर के साथ स्वागत

राज ठाकरे के आगमन से पहले मनसे ने नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर और रेलवे स्टेशन से लेकर उस होटल तक जहां राज ठाकरे ठहरे हुए हैं, बड़ी संख्या में पोस्टर और बैनर लगाए हैं। हिंदू जननायक राज ठाकरे को नारंगी शहर में हिंदू जननायक राज ठाकरे का स्वागत करने की सामग्री के साथ संबोधित करते हैं। 

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

अपने दौरे के पहले दिन ठाकरे ने रवि भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आगामी नागपुर महानागर पालिका चुनाव में एक जुट होकर लड़ने की बात कही। इसी के साथ आगे होने वाले, नगर परिषद् सहित जितने भी चुनाव होने वाले ही उसमें मजबूती से उतरने की बात कही।  इसी बैठक में विदर्भ भर के आये नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। राज ठाकरे के इस दौरे से विदर्भ में मनसे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कई लोगों ने यह भावना व्यक्त की कि राज ठाकरे को बार-बार नागपुर आते रहना चाहिए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए। बैठक में मनसे की महिला नेता सर पर फेटा डालकर पहुंची थी।

राज ठाकरे का मिशन विदर्भ


  • राज ठाकरे पार्टी को मजबूत करने के लिए आज से 5 दिनों के लिए विदर्भ के दौरे पर हैं।
  • 19 सितंबर- गाथीभेटी और राज ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे चंद्रपुर के लिए रवाना होंगे।
  • चंद्रपुर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा और विभागवार बैठकें की जाएंगी।
  •  20 सितंबर, 21- अमरावती में विभागवार बैठकें होंगी।
  • राज ठाकरे 22 सितंबर को मुंबई लौटेंगे।


यह भी पढ़ें: