logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नवरात्री के समय पूर्व विदर्भ में होगा बड़ा धमाका, तुमाने बोले- मुख्यमंत्री शिंदे जल्द ही अमरावती और नागपुर का करेंगे दौरा


नागपुर: शिवसेना से बगावत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने विदर्भ में खुद को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को शिंदे गुट ने विदर्भ के जिला प्रमुखों की घोषणा कर दी है। पत्रकारों से बात करते हुए रामटेक से लोकसभा सांसद कृपाल तुमाने ने कहा कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही नागपुर और अमरावती दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह दोनों जिलों में दो सभाओं को भी संबोधित करेंगे। 

मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव 


नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर और अकोला में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होंगे। शिंदे समूह ने अभी से इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसी पर पूछे सवाल पर बोलते हुए तुमाने ने कहा कि, भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट मनपा का चुनाव गठबंधन कर लड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, हालांकि अभी तक इसपर कोई निर्देश नहीं मिला है। 

पूर्वी विदर्भ में बड़ा राजनीतिक धमाका 


आयोजित प्रेस वार्ता ने तुमाने ने आगे कहा कि, "मुख्यमंत्री खुद विदर्भ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह पूर्व और पश्चिम विदर्भ में बैठक करेंगे। शिंदे नागपुर और अमरावती में रैलियां भी करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि, कई पार्टियों के नेता उनके लगातर संपर्क में हैं। नवरात्री के समय हम विदर्भ में बड़ा राजनीतिक धमाका करने वाले हैं।

पदाधिकारियों के नाम का किया ऐलान


आयोजित प्रेस वार्ता में शिंदे गुट के नेता किरण पांडव ने विदर्भ में पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। जिसके तहत नागपुर जिला संपर्क प्रमुख मंगेश काशीकर, जिला प्रमुख संदीप इतकिलवार, नरखेड़ शहर प्रमुख अजय बालपांडे को नियुक्त किया गया है। वहीं  पुरुषोत्तम घोटे काटोल विधानसभा क्षेत्र के उपजिला प्रमुख बने रहेंगे। रितेश हेलोंडे कटोल विधानसभा संयोजक के रूप में काम करेंगे, जबकि मिलिंद देशमुख जिला संयोजक के रूप में काम करेंगे। 

चंद्रपुर जिले में बंडू भाऊ हजारे सह-संपर्क प्रमुख होंगे, जबकि नितिन माटे जिला प्रमुख होंगे। गढ़चिरौली जिले में संदीप बर्दे संपर्क प्रमुख, हेमंत जम्भेवार संयुक्त संपर्क प्रमुख, भरत जोशी संयुक्त संपर्क प्रमुख, पूर्णिमा ईस्टम महिला संयोजक, अमिता मडवी महिला संयोजक, राजगोपाल सुलावर जिला संयोजक होंगे। पप्पी पठान को चामोर्शी का तहसील प्रमुख बनाया गया है, इसी के साथ गौरव बाला मुलचेरा के तहसील प्रमुख के तौर पर काम करेंगे। 

भंडारा जिले में अनिल गयाधाने जिलाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। गोंदिया जिले में मुकेश शिवहरे जिलाध्यक्ष होंगे जबकि सुरेंद्र नायडू सह-जिलाध्यक्ष होंगे। वर्धा जिले में गणेश इखर को जिला प्रमुख, संदीप इंगले को जिला संयोजक और राजेश सराफ को संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही शिंदे गुट ने कहा कि, जल्द ही शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: